देहरादून, दिसम्बर 9 -- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पर्यावरण मंत्री एवं संविदा-तदर्थ कर्मचारियों से संबंधित समिति के अध्यक्ष सुबोध उनियाल से मुलाकात की। परिषद ने रोडवेज के विशेष श्रेणी चालक-परिचालक और तकनीकी संवर्ग के विनियमितीकरण करने और कट-ऑफ डेट का निर्धारण करने की मांग की है। प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत और उप महामंत्री विपिन बिजल्वाण ने बताया कि मंत्री को बताया कि यह संवर्ग पिछले 10-15 वर्षों से निगम में कार्यरत है और प्रत्यक्ष रूप से निगम से वेतन प्राप्त कर रहा हैं, इसके बावजूद इन्हें विनियमित संवर्ग में शामिल नहीं किया गया, जो असमानता एवं सेवा-नियमों के विरुद्ध है। बताया कि मंत्री ने सचिव (कार्मिक) को त्वरित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि आगामी समिति बैठक से पूर्व विशेष श्रेणी संवर्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.