पीलीभीत, मई 10 -- पीलीभीत। पीलीभीत डिपो में शंटिंग चालकों की सही से ड्यूटी न लगाए जाने पर हंगामा हो गया। चालक एक घंटे तक धरने पर बैठे। इससे संचालन प्रभावित रहा। एआरएम ने फोरमैन शशिपाल से जवाब तलब किया है। रोडवेज की वर्कशॉप के फोरमैन श​शिपाल ने शनिवार को शंटिंग चालक की ड्यूटी लगाने में लापरवाही की। ऐसे में सुबह के समय ड्यूटी पर पहुंचे चालक-परिचालकों को बस समय से नहीं मिल सकी। काफी देर के बाद भी जब कर्मचारियों को बस अलाटमेंट नहीं हुआ तो चालक-परिचालकों ने हंगामा कर दिया। चालक डिपो परिसर में ही धरने पर बैठ गए। काफी देर चली बातचीत के बाद मामला सुलटा और एआरएम के आश्वासन पर धरना समाप्त करा दिया गया। इससे यात्रियों को तो दिक्कतें हुई ही साथ ही बस संचालन देरी से शुरू हो सका। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि मामले की जानकारी पर कर्मचारियों को समझा दि...