रोडवेज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से 40 हजार की ठगी
बलरामपुर, अगस्त 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती से 40 हजार रुपये लेने और बाद में ज्वाइनिंग सूची में नाम शामिल कराने के लिए तीन लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद हर्रैया थाने में आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में ऑनलाइन लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है। हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर (नंदापुरवा) निवासी नीलम यादव पुत्री बलवीर शरण ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में नौकरी के लिए आवेदन किया था। यह भी पढ़ें- Balrampur News: रोडवेज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से 40 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.