आगरा, जनवरी 14 -- रोडवेज में चालकों की कमी पूरी नहीं हो पा रही है। चालक भर्ती के लिए बीते दिनों रोजगार के मेला भी लगाया गया, लेकिन चालकों संविदा पर भर्ती होने के लिए रुचि नहीं दिखाई है। अनुबंधित बसें मार्गों पर डबल चक्कर लगा रही हैं। चालक न होने से संचालन पर भी असर पड़ रहा है। जबकि निगम दावा कर रहा है कि सभी बसें ऑनरूट चल रही हैं। कासगंज डिपो के पास 69 बसों का बेड़ा है। इसके अलावा 38 बसें अनुबंधित हैं। इन बसों पर निगम के चालकों की संख्या काफी कम है। निगम के पास 26 चालक कार्यरत हैं। जबकि 117 चालक संविदा पर लगे हुए हैं। जबकि निगम की मानें कम से कम 200 चालक होने चाहिए।। चालकों की भर्ती के लिए निगम के अधिकारियों ने काफी प्रयास किए हैं। चालक भर्ती के लिए रोजगार मेला भी लगाया गया, लेकिन चालकों ने संविदा पर भर्ती होने में कोई रुचि नहीं दिखाई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.