लखनऊ, जुलाई 4 -- लखनऊ, संवाददाता रायबरेली रोड उतरेठिया चौराहे पर रोडवेज बस में चढ़ते समय जौनपुर निवासी महिला यात्री टप्पेबाजी का शिकार हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला टप्पेबाज ने यात्री का पर्स चोरी कर लिया। पीड़िता के मुताबिक पर्स में सोने की चेन, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और नकदी रखी थी। घटना का पता चलने पर पीड़ित महिला यात्री के पति ने शुक्रवार को पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।जौनपुर के महाराजगंज निवासी अवनीश सिंह के मुताबिक उनकी पत्नी बीते मंगलवार को किसी निजी काम से लखनऊ गई थीं। मंगलवार सुबह करीब 10:30 से 10:40 बजे के बीच वह उतरेठिया चौराहे से रोडवेज बस में सवार हुईं। यह भी पढ़ें- प्रयागराज छिवकी में महिला डॉक्टर का पर्स चोरी इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात महिला टप्पेबाज ने उनका पर्स चोरी कर लिया। कुछ देर बाद ...