सोनभद्र, मई 4 -- शक्तिनगर।हिंदुस्तान संवाद शक्ति नगर थाना अंतर्गत अंबेडकर नगर में सोमवार शाम रोडवेज बस की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक खड़िया बाजार निवासी सूरज कुशवाहा को नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गम्भीर बतायी गयी है।जानकारी के मुताबिक जयंत से खड़िया की ओर आ रहा बाइक चालक जैसे ही अंबेडकर नगर बाजार के समीप मुख्य हाइवे पर पहुंचा सामने से आ रही रोडवेज बस की जोरदार टक्कर हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...