फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 15 -- फर्रुखाबाद। शहर के रोडवेज बस स्टॉप के बाहर हर रोज सुबह के समय जाम की समस्या खड़ी हो रही है। स्थिति यह है कि बस स्टॉप के अंदर सवारियां भरने के बजाय चालक बसों को सड़क पर ही खड़ा कर लेते हैं, जिससे यातायात बाधित हो जाता है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस चालक बस स्टॉप परिसर में जाने के बजाय बाहर ही सवारी भरते हैं। इससे मुख्य सड़क पर लंबी कतार लग जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है। प्राइवेट बस संचालक भी पीछे नहीं हैं, वे भी सड़क किनारे ही बस खड़ी कर सवारी भरते नजर आते हैं। यह भी पढ़ें- ऑटो व टोटो चालकों की मनमानी से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त समस्या को और गंभीर बना रहे हैं मैजिक और टेंपो चालक, जो बस स्टॉप के सामने ही वाहन रोककर सवारी बैठाने लगते हैं। इससे स...