शाहजहांपुर, मार्च 4 -- सदर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रोडवेज बस स्टॉप के पीछे एक युवक का शव मिला। शव बस स्टैंड के पीछे स्थित एआरएम कार्यालय के पास पड़ा था। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब सात बजे पुलिस मौके पर पहुंची। शव की तलाशी लेने पर कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पहचान के लिए फोटो आसपास के थानों में भेजी है। सदर कोतवाल ब्रजेश सिंह ने बताया कि युवक समुदाय विशेष का प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त के प्रयास के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.