एटा, फरवरी 26 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गुरुवार को रोडवेज बस स्टैंड पर छापामार कार्रवाई की। जहां पर टीम को बिक्री के लिए दूषित मिठाईयां दुकानों पर रखी मिली। टीम ने मौके पर ही 28 किलो मिठाई नष्ट करायी है। टीम ने गुरुवार को एक नमूंना भरकर जांच के लिए भेजा है। सहायक आयुक्त खाद्य-2 डा.चलनलाल ने बताया कि गुरुवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने रोडवेज बस स्टैंड स्थित मिठाई की दुकानों पर चेकिंग की। जहां पर टीम को दुकानों पर दूषित मिठाई बिकते हुए मिली। टीम ने मौके पर ही 28 किलोग्राम दूषित मिठाई को नष्ट कराया है। अलावा विभागीय टीम ने जीटी रोड हाथी गेट स्थित कृष्णा स्वीटस से वर्क लगी सोनपपड़ी का नमूना भरा है। इसको जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त खाद्य-2 ने बताया कि अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.