शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- रोडवेज बस स्टैंड के पास बुधवार सुबह नाले में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राज वर्मा (28) पुत्र संजय वर्मा निवासी मोहल्ला काजी टोला, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। पहचान परिजनों ने की। प्रारंभिक जांच में आसपास स्थित शराब की दुकान को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में नाले में गिर गया होगा। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा। सदर कोतवाल ब्रजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.