हरदोई, मार्च 6 -- हरदोई, संवाददाता। होली का त्योहार समाप्त होते ही रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। छुट्टियां खत्म होने के बाद लोग अपने-अपने कामकाज और नौकरी पर लौटने के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकले। सुबह से ही बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। इसके कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। प्लेटफॉर्म पर बैठने की जगह तक कम पड़ गई और कई यात्री अपने सामान के साथ इधर-उधर खड़े नजर आए। बच्चों और महिलाओं को भी भीड़ के बीच काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उधर रोडवेज बस स्टैंड पर भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग ने कुछ अतिरिक्त बसें चलाईं, लेकिन इसके बावजूद यात्रियों की संख्या के म...