रोडवेज बस स्टैंड, डिग्री कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक
बुलंदशहर, अगस्त 4 -- विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। विधायक ने बताया कि क्षेत्र के विकास हेतु रोडवेज बस स्टैंड, राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज एवं लॉ कॉलेज, 5000 गौवंश क्षमता वाली गौशाला, मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, आधुनिक स्टेडियम, इंजीनियरिंग कॉलेज तथा विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की गई है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: डिबाई विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रस्तावों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.