रोडवेज बस से यात्री घायल मेडिकल कॉलेज रेफर
शाहजहांपुर, जून 16 -- रोडवेज बस से कुचलकर यात्री घायल हो गया जिसको प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। डाक्टरों के अनुसार घायल की हालत गंभीर है जिसका एक दाहिना हाथ कट चुका है। बंडा के गांव कमलापुर लुहिची निवासी सतीश पुत्र रामशरन मंगलवार को सुबह बंडा से शाहजहांपुर के लिए रोडवेज बस पर बैठे थे कि पुवायां के आगे शाहजहांपुर रोड पर कुंवरपुर गांव के पास अचानक हादसा हो गया, सतीश जिस बस पर बैठे थे उसी बस के पहिए के नीचे आ गए। बस की परिचालक सायरा बानो ने बताया कि उन्होंने सतीश को बंडा से शाहजहांपुर के लिए 80 रूपये का टिकट दिया जिसके बदले सतीश ने उनको 100 रूपये दिए थे बचे हुए 20 रूपये वापस करते समय हवा में उड़ गए जिनको पकड़ने के लिए सतीश चलती बस से नीचे कूद गया इसी दौरान वह बस के पहिए के नीचे आ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.