रोडवेज बस से भिड़ा ट्रक सड़क किनारे खंती में पलटा
सीतापुर, जून 3 -- कमलापुर, संवाददाता। कमलापुर स्थित सीतापुर लखनऊ नेशनल हाइवे पर पीरपुर गांव के सामने बुधवार देर शाम रोडवेज बस से टकराकरअनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क किनारे खंती में जा कर पलटा। हादसे में ट्रक चालक व खलासी घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि बस चालक, परिचालक व यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि घटना के समय अफरा तफरी मची रही। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। कमलापुर थाना क्षेत्र के पीरपुर गांव के पास बुधवार की शाम एक रोडवेज की अनुबंधित बस व ट्रक में सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खांई में जा पलटा। इस हादसे में फतेहपुर की हीरा तहसील क्षेत्र के सुखेवाला निवासी ट्रक चालक हरिसिद्ध व परिचालक बलविंदर सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद वहां कुछ देर जाम भी लग गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.