रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, चालक से मारपीट
शाहजहांपुर, मई 22 -- शाहजहांपुर। रोडवेज बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक रोडवेज बस से बाइक की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया और बस चालक से मारपीट कर दी गई। घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि बस स्टैंड परिसर में रोडवेज बस और बाइक सवार की टक्कर हो गई थी। इसी बात को लेकर बाइक सवारों ने गुस्से में बस चालक से कहासुनी शुरू कर दी, जो बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि बाइक सवार बस में घुसकर चालक को पीटने लगे और उसे बाहर निकालकर भी मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- महिला परिचालक से अभद्रता व चालक से मारपीट का वीडियो वायरल बाद में चालक ने भी जवाब में हाथापाई की। घटना के दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग तमाशबीन बने रहे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इसकी पुष्टि नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.