रोडवेज बस से पैर फिसलने पर टायर के नीचे आए युवक की मौत
फिरोजाबाद, मई 22 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात रोडवेज बस से पैर फिसलने पर पहिए के नीचे आए युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे ट्रामा सेंटर लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला जालौन के थाना उरई के पटेल नगर निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद हसीन कुरैशी पुत्र हनीफ कुरैशी दिल्ली में एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता था। छह जून को उसकी छोटी बहन तयैबा की शादी है। गुरुवार को वह रामगढ़ निवासी अपनी बड़ी बहन शबाना बेगम के घर शादी का कार्ड देने के लिए आया था। कार्ड देने के बाद वह देर रात जाटवपुरी चौराहा पर रोडवेज बस का इंतजार कर रहा था। यह भी पढ़ें- ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो रिश्तेदार घायल उसी दौरान आगरा की तरफ से आती शिकोहाबाद डिपो की रोडवेज बस में चढ़ते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पहिए के नीचे आ गया।पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.