बदायूं, अप्रैल 7 -- तेज रफ्तार बाइक सवार सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बाइक रोडवेज बस की बॉडी में फंस गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं बाइक सवार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा एमएफ हाईवे स्थित मयूर वार के सामने हुआ हुआ। कोतवाली क्षेत्र के मोतीपुरा के रहने वाले 27 वर्षीय विकास पुत्र रामपाल बाइक से किसी जरूरी काम से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बदायूं डिपो की रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विकास की बाइक रोडवेज बस की बॉडी में फंस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।विकास की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बाइक को बस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.