रोडवेज बस से टकराई ट्रैक्टर ट्राली, एक की मौत, 11 घायल
बहराइच, जुलाई 5 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच गोंडा हाईवे के चिलवरिया बाजार के पास रविवार सुबह पांच बजे बनारस कैंट डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने आगे जा रही सीमेंट लोडेड ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी जिसके चलते ट्रैक्टर चालक सहित 12 लोग घायल हो गए। दोनों एक ही दिशा से आ रहे थे। दुर्घटना होते ही घायलों में शोर मच गया। सूचना मिलते ही चिलवरिया पुलिस चौकी प्रभारी व कोतवाल दद्दन सिंह पुलिस बल सहित पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर ट्रैक्टर चालक को मृत घोषित कर दिया। बस में तीन महिलाओं सहित 11 घायलों में एक किशोरी की हालत नाजुक बनी देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर केजीएएमयू लखनऊ रेफर कर दिया है। हालांकि छह घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.