रोडवेज बस से कुचलकर गर्भवती महिला की मौत, हंगामा
फतेहपुर, जून 18 -- फतेहपुर,संवाददाता। शहर के राधानगर थाना के देवीगंज ओवरब्रिज के पास गुरुवार सुबह एक रोडवेज बस ने सड़क पार कर रही गर्भवती महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का सिर कुचल कर सड़क पर बिखर गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। चार घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम रहा। एसडीएम के पहुंचने पर परिजन माने। दोपहर करीब दो बजे पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज पाई। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस ने गर्भवती महिला को कुचला, मौतमहिला का परिवार देवीगंज निवासी श्रीराम लोधी ने बताया कि 30 वर्षीय बेटी खुशबू थरियांव थाना के झरहा गांव में सुजान सिंह को ब्याही थी। इन दिनों मायके में थी। उसके पेट में आठ माह का गर्भ था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह जिला अस्पताल टीकाकरण कराने के लिये जा रही थी। रोड पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.