रोडवेज बस व ट्रक में भिड़ंत, 2 महिलाओं सहित 17 घायल
बहराइच, जून 10 -- बहराइच , संवाददाता। बहराइच सीतापुर हाईवे के गदामार खुर्द गांव के पास मंगलवार रात लगभग 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक व रोडवेज बस में भीषण भिड़ंत हो गई। बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना स्थल पर घायलों का चीत्कार मच गया। दुर्घटना में बस में सवार दो महिलाओं सहित लगभग 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंचे। उससे पूर्व उनकी सूचना पर पहुंची आठ एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी लाए जाने पर तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दो गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। हरदी थाने के बहराइच सीतापुर हाईवे के गदामार खुर्द गांव के पास लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार रुपईडीहा डिपो की बस की विपरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.