रोडवेज बस लेकर आ रहे ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत, सूझबूझ से बचा ली यात्रियों की जान
बरेली, जुलाई 13 -- Bareilly News: यूपी के बरेली में उस समय चीख-पुकार मच गई जब रोडवेज बस लेकर आ रहे ड्राइवर को हार्ट अटैक पड़ गया। हालांकि ड्राइवर ने सूझबूझ से यात्रियों की जान बचा ली। मुजफ्फरनगर डिपो के रोडवेज चालक 48 वर्षीय शामली निवासी सुशील कुमार रविवार को लखनऊ से बस लेकर चले। टिसुआ द्वारिकेस चीनी मिल के पास अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। सुशील ने बस को साइड में लगाया। परिचालक ने तुरंत ही अधिकारियों और एंबुलेंस को सूचना दी। जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन रास्ते में ही सुशील की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग पहुंच गये। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवहन निगम अधिकारियों एवं मृतक के रिश्तेदारों ने बताया, सुशील कुमार शामली में बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भज्जू के रहने वाले थे। मुजफ्फरनगर डिपो में चालक के पद पर कार्यरत थे। रविवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.