हरदोई, मार्च 2 -- सांडी। चौसार से आ रही मुख्यमंत्री गरीब सेवा बस को कार सवार दबंगों ने रोककर परिचालक और सवारियों से मारपीट और नकदी छीन ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस लूट की घटना से इनकार कर रही है। अरवल थाना क्षेत्र के मस्तापुर निवासी रोडवेज चालक शैलेन्द्र ने तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह वह चौसार निवासी परिचालक जनार्दन संग सवारियां लेकर सांडी आ रहा था। हाईवे पर लमकन के पास पीछे से आई एक कार ने बस को गलत तरीके से ओवरटेक किया, जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। आरोप है कि हुसेपुर गांव के पास कार सवारों ने बस के आगे कार लगाकर उसे रोक लिया। कार चालक समेत करीब आधा दर्जन लोग बस में घुस आए और परिचालक समेत तीन सवारियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान नकदी भी छीन ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.