रोडवेज बस में सवार विधायक ग्रामीणों से मिले
चंदौली, मई 25 -- कमालपुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सोमवार को कमालपुर में सरकारी रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि बस संचालन शुरू होने से व्यापारियों, आम जनमानस एवं यात्रियों को वाराणसी तक आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। बताया गया कि कमालपुर बाजार में सरकारी रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग समाजसेवी और व्यापारी लंबे समय से कर रहे थे। लोगों की समस्या को देखते हुए विधायक सुशील सिंह ने पहल कर बस सेवा शुरू कराने का कार्य किया। इस दौरान विधायक ने ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली आदि रहे। यह भी पढ़ें- 73 लाख की लागत से सड़क का होगा निर्माण यह भी पढ़ें- विधानमंडल सचिवालय के लिए बस सेवा का शुभारंभ यह भी पढ़ें- नौबतपुर से रोडवेज के दो बसों के संचालन शुरू, मिलेगी राहत
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.