उरई, जुलाई 29 -- कालपी। संवाददाता दिल्ली से हमीरपुर जा रही रोडवेज बस में कालपी कोतवाली क्षेत्र में सफर के दौरान एक यात्री की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान कानपुर देहात के हरपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय चंद्रभान के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कानपुर देहात के हरपुरा गांव निवासी चंद्रभान 45 वर्ष दिल्ली से रोडवेज बस द्वारा हमीरपुर जा रहे थे। यात्रा के दौरान जब बस कालपी कोतवाली क्षेत्र की ज्ञान भारती चौकी के निकट पहुंची तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह सीट पर ही अचेत होकर गिर पड़े। सहयात्रियों ने इसकी जानकारी तुरंत बस चालक को दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने तत्काल बस रोकी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहु...