आगरा, मार्च 28 -- मथुरा-बरेली हाइवे पर अथैया चौराहा के समीप अलीगढ़ से सवारी लेकर आ रही कासगंज डिपो की रोडवेज बस में वायरिंग में शॉट सर्किट से अचानक वायरिंग में आग लग गई। धुंआ उठते ही चालक परिचालक ने बस से धुआं निकलते देखा तो गाड़ी रोक दी। बस में सवारियों में चीखपुकार मच गई। बस से सवारियां उतरने के चालक परिचालक ने रेत, अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। आग पर नियंत्रण के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। घटना की जानकारी रोडवेज विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है। घटना शनिवार की सुबह करीब पौने 11 बजे की है। कासगंज डिपो की अनुबंधित रोडवेज बज अलीगढ़ से सवारियां लेकर कासगंज आ रही थी। जैसे ही बस मथुरा-बरेली हाइवे स्थित अथैया चौराहा के पास से गुजरी, तभी चालक को बस से धुआं उठता दिखाई दिया। जैसे ही चालक ने बस रोकी, धुआं और तेज हो गया। बस में ...