रोडवेज बस में युवक बना जहरखुरानी का शिकार, नगदी व सामान लूटा
कन्नौज, मई 28 -- रोडवेज बस में सफर के दौरान एक युवक जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। सहयात्री द्वारा दिए गए आलू चिप्स खाने के बाद युवक बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाश उसकी नगदी, मोबाइल और बैग लेकर फरार हो गए। गुरुवार सुबह युवक को बेहोशी की हालत में जीटी रोड बाईपास के किनारे पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दिनभर चले उपचार के बाद शाम को उसे होश आया। पीड़ित ने अपना नाम आकाश पुत्र धनपाल सिंह निवासी अहमद नगर बछौरा उसैत जनपद बदायूं बताया। उसने बताया कि वह दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है और छुट्टी लेकर अपने गांव लौट रहा था। यात्रा के दौरान बस में बगल में बैठे एक युवक ने उसे आलू चिप्स खाने के लिए दिए। चिप्स खाते ही उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया। हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.