कन्नौज, मई 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। दिल्ली से छिबरामऊ आ रहे एक युवक को रास्ते में जहरीला पदार्थ खिलाकर लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। बेहोशी की हालत में युवक को रोडवेज बस से उतार दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। औरैया जनपद के बिधूना थानांतर्गत ग्राम तिलकनापुर सरमेड़ी निवासी पुष्पेंद्र (27) पुत्र सुरेशचंद्र नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। बताया गया कि वह मंगलवार रात करीब 10 बजे आनंद बिहार बस अड्डे से रोडवेज बस द्वारा अपनी ससुराल ग्राम लक्षीराम नगला निवासी शिवपाल पुत्र इतवारीलाल के घर आने के लिए निकला था। रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। आरोप है कि बेहोशी का फायदा उठाकर बदमाश उसके पास रखा मोबाइल फोन, कर...