फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। हरदोई से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में एक यात्री ने महिला यात्री से अभद्रता कर दी। इस पर देखते ही देखते हंगामा हो गया। महिला की शिकायत पर बस को कादरीगेट चौकी ले जाया गया। जहां करीब 40 मिनट तक बस खड़ी रही। बाद में महिला यात्री अपने घर चली गई, जबकि बस में बैठे अन्य यात्रियों के हंगामे के बाद परिचालक अभद्रता करने वाले यात्री को वहीं छोड़कर बस लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया। बुद्ध विहार डिपो की रोडवेज बस हरदोई से दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 44 यात्री सवार थे। परिचालक प्रणवीर सिंह ने बताया कि एक युवक बरसोईया गांव से बस में बैठा था और उसे दादरी जाना था। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस की महिला परिचालक से मारपीट, वीडियो वायरल यात्रा के दौरान युवक शराब के नशे में महिला यात्री से अभद्रता करने लगा। महिला य...