बांदा, जून 22 -- बांदा । रोडवेज बस में एक महिला के बैग से करीब 50 हजार रुपये की कीमत के चांदी के जेवरा चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली नगर पुलिस को शिकायती पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। फतेहपुर जनपद के थाना कल्याणपुर क्षेत्र बेनी खेड़ा मजरा भाऊपुर निवासी दयाशंकर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहू के साथ सोमवार सुबह करीब 10 बजे रोडवेज बस स्टैंड बांदा से फतेहपुर जाने के लिए बस में बैठ गए थे। आरोप है कि इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बहू के बैग में रखे करीब 50 हजार कीमत के हाफपेटी व बिछिया पार कर दिए। पीड़ित ने बताया कि बैग खोलकर देखा तो होश उड़ गए। इसके बाद पीड़िता ने लिखित शिकायत कोतवाली नगर पुलिस को देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...