लखनऊ, फरवरी 22 -- परिवहन निगम की चारबाग डिपो की बस नंबर यूपी 78 जेएन-7556 शनिवार रात देहरादून से लखनऊ आ रही थी। बस में यात्रा कर रहे दंपति तुलसीराम की पत्नी का पर्स बस में छूट गया। पर्स में 5000 नगद और उनका मोबाइल था। यह पर्स बस कंडक्टर दिवाकर शुक्ला को मिला, उसने अपने इंचार्ज गुरमीत सिंह के सामने यात्री तुलसीराम को पर्स वापस कर दिया। लाल रंग के पर्स में नगद धनराशि और मोबाइल पाकर यात्री ने रोडवेज के अधिकारियों और कर्मियों के ईमानदारी की प्रशंसा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.