फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 11 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। रोडवेज की बसों में जहर खुरानी की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हर रोज कोई न कोई यात्री लुट रहा है। इसके बाद भी न तो पुलिस गंभीर है और न ही रोडवेज के कर्मी। इसके चलते सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। हरियाणा के फरीदाबाद, वल्लभगढ़ के सेक्टर 62 निवासी मयंक श्रीवास्तव आगरा से रोडवेज बस में सवार होकर फर्रुखाबाद के लिए आ रहे थे। गुरुवार की भोर तीन बजे उन्होंने अपने साले चंदन को फोन कर जानकारी दी कि वह घुमना बाजार निवासी अमरदीप के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। सुबह 8 बजे तक बस स्टेंड पर पहंुच जाएंगे। इस पर अमरदीप रोडवेज बस अड्डे पहुंच गये। जब वह नहीं आये तो ऐसे में परिजनो ने खोजबीन शुरू की। लोहिया अस्पताल में जब परिजन पहुंचे तो मयंक श्रीवास्तव को गंभीर अवस्था में पाया। मयंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.