फिरोजाबाद, मई 29 -- शिकोहाबाद में नेशनल हाईवे शंकरपुरी कट के पास एक कार रोडवेज बस में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस 108 ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एक कार में 4 लोग सवार होकर फिरोजाबाद की ओर जा रहे थे। जब उनकी कार नेशनल हाईवे के शंकरपुरी कट के पास पहुंची ही थी कि तभी कार एक रोडवेज डिपो की बस में जाकर घुस गई। हादसा होते ही कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल हुए लोगों में सद्दाम पुत्र अख्तर निवासी उमरी जिला भिंड मध्य प्रदेश, शानू पुत्र मंसूर निवासी सहेगन थाना अनाया, अख्तर पुत्र हिम्मत खान, शानू पुत्र छोटे निवासी नगला नगला ...