मथुरा, मई 24 -- थाना रिफाइनरी अंतर्गत टाउनशिप के समीप शनिवार तड़के सवारियां उतार रही रोडवेज बस में पीछे से ट्रक घुस गया। तेज धमाके के साथ भिड़ंत से सवारियों में चीख निकल गयी तो दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सवारियों को अन्य वाहन से गंतव्य को भेज वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। शनिवार सुबह करीब चार बजे यूपी रोडवेज बस चालक सवारियों लेकर आगरा की ओर जा रहा था। बताते हैं कि तभी टाउनशिप के समीप बस रोड किनारे रोक कर सवारियां उतार रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते बस व ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। इस दौरान बस में बैठी सवारियों की चीख निकल गयी। आनन-फानन में सवारियां बस से नीचे उतर गयीं। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना रिफाइनरी के उप नि...