रोडवेज बस में परिवार को बेहोश कर 12 लाख के जेवरात चोरी
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- रोडवेज बस में सवार महिला और उसके परिवार को बेहोश कर करीब 12 लाख रुपये के जेवरात चोरी का मामला सामने आया है। महिला ने चोरी की वारदात में बस चालक, परिचालक और पांच अज्ञात की संलिप्तता का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त से शिकायत पर करीब एक माह बाद जार्जटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। प्रतापगढ़ के मानिकपुर क्षेत्र के सुजौली भागी का बाग निवासी मनीषा यादव ने एफआईआर में बताया कि 26 अगस्त की सुबह वह परिवार के साथ सामान और सूटकेस लेकर केपी ग्राउंड बस स्टॉप पहुंचीं। कुंडा जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुईं। सूटकेस में करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात थे। आरोप है बस परिचालक नीरज श्रीवास्तव, चालक और पांच अज्ञात लोगों ने सूटकेस पीछे रखने को कहा। इसके बाद परिवार के सदस्यों को कोई पदार्थ सुंघा दिया और सभी बेहोश हो गए। कुंडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.