हरदोई, जून 26 -- शाहबाद। पुलिस सहायता केंद्र के पास दिनदहाड़े एक दबंग युवक ने रोडवेज बस परिचालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने टिकट बिक्री के करीब दो हजार रुपये छीनकर फरार होने का आरोप लगाया है। शाहाबाद के मोहल्ला कटरा निवासी अवधेश कुमार शाहजहांपुर डिपो में परिचालक हैं। शुक्रवार को वह शाहजहांपुर से हरदोई-कानपुर रूट पर बस लेकर निकले थे। बताया दोपहर करीब एक बजे शाहाबाद बस स्टैंड पर एक यात्री परिचालक सीट के पास आया और लोहे की पटिया से हमला कर दिया। हमले में अवधेश घायल हो गए। आरोप है हमलावर ने टिकट बिक्री के करीब दो हजार जबरन छीन लिए और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल परिचालक ने पास स्थित पुलिस सहायता केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय का कहना है कि तहर...