भदोही, जून 25 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड पर गुरुवार को रोडवेज बस के परिचालक से मारपीट और लूट के प्रयास का मामला सामने आया है। परिचालक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में तैनात परिचालक रामप्रकाश सिंह, निवासी बरैनी, कछवां मिर्जापुर ने तहरीर में कहा कि वह सरकारी बस से सवारियों को लेकर वाराणसी से प्रयागराज जा रहे थे। गोपीगंज बस स्टैंड पर निर्धारित ठहराव के दौरान करीब एक दर्जन अज्ञात आटो चालकों ने बस को तत्काल आगे बढ़ाने का दबाव बनाया। आरोप है कि परिचालक जब चालक से बस आगे कराने की बात कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने मां-बहन की भद्दी गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उनके बैग को भी छीनने का प...