सीतापुर, अप्रैल 20 -- मानपुर/बिसवां देहात, संवाददाता। मानपुर के सीतापुर-बिसवां रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई।हादसे के बाद बस चालक ने मानपुर थाने पर ले जाकर बस खड़ी कर दी। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मानपुर इलाके के बखरिया निवासी जमीर अहमद का बेटा महताब खान बलदेवनगर स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र था। महताब सोमवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा था। वह कुछ दूर आगे बढ़ा ही था कि, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से साइकिल सवार महताब गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- बांका: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हादसा देख अफरा तफरी मच गई। राहगीरों को जुटता देख आरोपी चालक बस लेकर भाग निकला और कुछ दूरी पर थाने के सामन...