लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ,संवाददाता। बेहटा चौकी पुलिस के पास शुक्रवार देर रात डिवाइडर पर सो रहा शटरिंग कारीगर लुढ़ककर सड़क पर जा गिरा। तभी वह रोडवेज बस की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।बाराबंकी के कुर्सी जवरी खुर्द निवासी मंसूर अली (45) शटरिंग कारीगर था। बड़े भाई इब्राहीम ने बताया कि मंसूर शराब का लती था। वह घर नहीं आता था। सड़क पर ही सो जाता था। शुक्रवार देर रात मंसूर शराब के नशे में बेहटा पुलिस चौकी के पास डिवाइडर पर सो रहा था। तभी वह लुढ़ककर सड़क पर जा गिरा। इस बीच तेज रफ्तार रोडवेज बस निकली और मंसूर को रौंदते हुए निकल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.