रोडवेज बस ने वृद्धा को रौंदा, मौत, गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन
मुरादाबाद, जून 19 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांठ रोड पर शेरुआ चौराहे के पास शुक्रवार सुबह रोडवेज बस ने सड़क पर पैदल चल रही वृद्धा को कुचल दिया। वृद्धा की मौक पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के दुकानदोरों की भीड़ ने घेर कर बस को रोक लिया। उसके चालक और परिचालक गाड़ी से उतर कर भाग गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह समझाबुझा कर कार्रावाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। बाद में पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। थाना सिविल लाइंस के अगवानपुर चौकी क्षेत्र के गांव शेरुआ धर्मपुर निवासी मुन्नी देवी(65) के पति की मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। भतीजे धमेंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मुन्नी देवी बैंक में अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.