रोडवेज बस ने रेलवे फाटक तोड़ा, एक घंटे बाधित रहा रेल संचालन
कानपुर, जून 26 -- फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद-मैनपुरी रेलखंड पर गुरुवार को एक रोडवेज बस की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार बस ने रेलवे फाटक में टक्कर मार दी, जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया और ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद रेल यातायात करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। कौशांबी डिपो की बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलवे फाटक का एक हिस्सा टूट गया और पास से गुजर रही ओएचई लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ और तकनीकी कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा की दृष्टि से रेल संचालन तत्काल रोक दिया गया। यह भी पढ़ें- शहर के कचहरी ढ़ाला के समपार फाटक का बूम बैरियर क्षतिग्रस्तरेल यातायात में व्यवधान रेल यातायात प्रभावित होने के कारण एक पैसेंजर ट्रेन को फर्रुखाबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.