लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- बेहजम लखीमपुर रोड पर रविवार दोपहर रोडवेज बस ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक सवार छह लोग सड़क पर जा गिरे। एक बाइक फंसने से बस उसे घसीटती हुई निकल गई। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई है। राहगीरों ने किसी तरह बस को रोका और घायलों को बेहजम सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...