लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- मैगलगंज बाईपास से कस्बे की ओर जाने वाले हाइवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में दस वर्षीय बालक की जान चली गई। मैगलगंज कस्बे की तरफ से शाहजहांपुर की तरफ जा रही सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस की टक्कर से सड़क किनारे खड़ा अजय (10) पुत्र रामकुमार बाल्मीकि निवासी ग्राम रहजनिया सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह मरनासन्न अवस्था में होने के से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां भिजवाया, जहां मौजूद चिकित्सक कुलदीप कुमार ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर उसमें सवार यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.