रोडवेज बस ने बाइक सवार रौंदे महिला की मौत, दो लोग घायल
अलीगढ़, जून 21 -- इगलास, संवाददाता। अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिजलीघर के पास राजस्थान रोडवेज की बस को ओवरटेक करने के प्रयास में अलीगढ़ डिपो की यूपी रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में बस सड़क किनारे खड़े लोगों और एक ढकेल को रौंदते हुए दुकान में जा घुसी। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दुर्घटना में चामड़ निवासी 55 वर्षीय पुष्पा देवी, रोशनलाल उर्फ पप्पू सेठ और ओमकुमार घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते पुष्पा देवी को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, दो अन्य घायल घटना के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.