रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
बहराइच, मई 18 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच सीतापुर हाईवे के बेड़नापुर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा ।चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया है। कैसरगंज थाने के कुड़ोनी निवासी अंकित कुमार (26) पुत्र बोदर रामनरेश अपनी बाइक से रविवार रात लगभग 11 बजे भाई की ससुराल रामगांव थाने के लालापुरवा जा रहा था। देहात कोतवाली के बहराइच सीतापुर हाईवे के पुलिस चौकी बेडनापुर के निकट आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक स्प्लेंडर प्लस चकनाचूर हो गई। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना की सूचना चौकी प्रभारी बेड़नापुर को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.