सोनभद्र, अप्रैल 1 -- मधुपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुकृत चौकी क्षेत्र के मधुपुर कस्बे स्थित फ्लाईओवर पर बुधवार को वाराणसी जा रही परिवहन निगम की बस ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुई टक्कर के कारण कई यात्रियों के सिर और चेहरे आगे की सीटों से टकरा गए, जिससे वे चोटिल हो गए। वहीं बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से चालक सीट में फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य बताई गई और उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इस हादसे में चालक श...