बहराइच, अप्रैल 5 -- तेजवापुर, संवाददाता। शनिवार की रात करीब 11:00 बजे लखनऊ की ओर से आ रही कैसरबाग डिपो की एक रोडवेज बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें यात्री बाल बाल बचे। ट्रक का पीछे और बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों के अनुसार बस चालक असंतुलित तरीके से बस चला रहा था। बस में सवार लोगों ने बाराबंकी से ही चालक को कई बार गाड़ी धीमी चलाने की चेतावनी दी, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। देहात कोतवाली क्षेत्र के बहराइच-लखनऊ मार्ग पर कीर्तनपुर के पास राजू ढाबा के सामने रोडवेज बस ने आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिससे उसका नंबर पता नहीं चल सका। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे में रोडवेज बस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.