मेरठ, अप्रैल 20 -- मेडिकल थाना क्षेत्र के कुटी चौराहे के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक रोडवेज बस ने फिल्मी अंदाज में एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। घटना के बाद चालक ने बीच सड़क पर बस खड़ी कर दी, जिससे दो किलोमीटर तक भीषण जाम लग गया। लोहियानगर पुलिस एनक्लेव निवासी राहुल अपनी पत्नी कामिनी, छह वर्षीय बेटे निकुंश के साथ गंगानगर ससुराल से वापस कार से घर लौट रहा था। कुटी चौराहे के पास मेरठ से अलीगढ़ जा रही रोडवेज ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से टकराते हुए करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार चालक ने विरोध जताया तो बस चालक ने बस को सड़क के बीचों-बीच खड़ा कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तेजगढ़ी चौराहे से लेकर पीवीएस च...