गोंडा, जून 2 -- गोण्डा, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में बनकटवा निवासी 30 वर्षीय इशरत जहां की मौके पर मौत हो गई। वही पेरी पोखर का रईस गंभीर रूप से घायल है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा गोंडा-अयोध्या हाइवे पर ठाकुरद्वारा के पास हुआ। अयोध्या से गोंडा आ रही आलमबाग डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया। इशरत और रईस सड़क पर जा गिरे। शोर सुनकर भीड़ जुट गई। सूचना पर सद्भावना चौकी प्रभारी विभव तिवारी मौके पर पहुंचे। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इशरत को मृत घोषित कर दिया। इशरत की शादी लखनऊ के इमामबाड़ा निवासी मैनुद्दीन से हुई थी। वह मायके से स्टेट बैंक जाने के लिए ई-रिक्शा से निकली थीं।...