संभल, अगस्त 4 -- जनपद मुरादाबाद थाना बिलारी क्षेत्र के सहसपुर के पास सोमवार की रात ई-रिक्शा को सामने से आ रही रोडवेज ने टक्कर मार दी। जिसमें ई-रिक्शा सवार फर्म कमी की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मुरादाबाद हायर सेंटर में भर्ती कराया गया। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अकरौली निवासी बेगराज(50) पुत्र टीकाराम व बलराम पुत्र रघुवीर सोमवार की रात मुरादाबाद स्थित फर्म से काम का लौट रहे थे। उन्होंने बिलारी से गांव तक के लिए ई-रिक्शा किया। जैसे ही वह मुरादाबाद रोड सहसपुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही रोडवेज ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से बिलारी सीएससी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने बेगराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं बलराम की हालत गंभीर...