रामपुर, मई 1 -- रुद्रपुर से रामपुर की ओर जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी मुकेश रस्तोगी ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गुरुवार की शाम वह एक सवारी को छोड़ने नारायण अस्पताल आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सवारी उतारने के बाद मुकेश वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही टनकपुर डिपो की बस के चालक ने दूसरी बस को ओवरटेक करने की कोशिश की और ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और मुकेश उछलकर काफी दूर सड़क किनारे जा गिरे। अस्पताल के बाहर लगे सीसीटी...